सरकारी नौकरी के बाधा दुर करने के उपाय

सरकारी नौकरी मिलनें मे देरी हो रही हो तो करे ये उपाय।।


नमस्कार मित्रों आज की लेख में हम चर्चा करेंगे की हमारे बहुत से भाई लोग बहन लोग सरकारी नौकरी की तैयारी बहुत दिनों से कर रहे हैं मगर उन्हें सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं हो रही है ।चाहे जो भी कारण हो तो लोग उदास हो जाते हैं। मगर हर एक आदमी को प्रयास करते रहना चाहिए प्रयास में कमी नहीं करना चाहिए ।इसीलिए आज कुछ छोटा छोटा सा उपाय हम लेकर आए हैं जिसे करने से आपका भाग्य को बल मिलेगा और सरकारी नौकरी के अवसर आपको प्राप्त होगा ।यह उपाय  करने से आपको अंदर से आत्मविश्वास जगेगा आप सच्चे मन से करें ,मन में श्रद्धा के साथ करेंगे ,तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए इच्छा शक्ति बहुत जरूरी है चाहे वह क्यों ना हमें खाना ही खाना हो उसके लिए भी हमें इच्छा शक्ति आवश्यक है ।तो इस उपाय को भी करने के लिए पुरे बिश्वास के साथ आप करें मन में विश्वास रखकर करें और आपका कार्य जरूर पुरा होगा।

आप किसी भी रविवार 

इसे शुरु कर सकते है बस जीस दिन शुरु करना हो उस दिन स्नान कर के हाथ मे अक्छत (अरवा चावल),लाल फूल,सुपारी,और एक सिक्का लेकर भगवान सुर्य को ध्यान करते हुये यह संकल्प लिजिय और बोलिय कि अहम् (अपना नाम )अपने इस कार्य की (जो भी आपका कार्य हो )यथा शीघ्र पूर्ण हो इसलिय हम प्रतेक दिन हे भगवान भास्कर आपको एक लोटा जल का अर्घ देंगे कृपा कर आप मेरे मनोकामना पूर्ण करने की कृपा करे और अक्छत फूल अपने सामने निचे रख दे जहा आप जल देंगे।

सुर्य भगवान को प्रतेक दिन आप एक तांबे के लोटा मे एक लोटा जल के साथ मे लाल चंदन या रोली,गुड़ थोड़ा सा,एक दो बूंद घी,लाल फूल, उसमे डाल कर सुर्य भगवान को अर्घ दे ।
प्रतेक दिन जब भी आप का पुजा का समय हो आप एक समय सुनिश्चित कर ले की हमे प्रतेक दिन इस समय मे भगवान सुर्य को अर्घ देना है।

एक चमच घी 

हा हो सके तो प्रतेक दिन आप तांबे की एक छोटा सा चमच होता है (ओ नही भी हो तो कोई भी छोटा पात्र जिसमे दो चार बूंद घी आ सके उससे)से आप एक चमच घी से भी भगवान भास्कर को अर्घ दे बहुत फायदा होगा

बुधवार को करे ये उपाय

प्रतेक बुधवार गणेश भगवान के मंदिर या फोटो जो उप्लब्ध हो उस जगह  पर आप 21,51,108,जो भी संख्या आप चाहे उतना दुर्वा घास को हल्दी दही दोनो किसी बर्तन मे मिला ले और उसमे पूरी तरह दुर्वा को भिगो ले उसके बाद ओम गं गणपतये नमः बोलकर दुर्वा घास को चढ़ाएं गणेश जी के सामने अर्पित करें।
हरा घास गाय को अपने हाथो से जरुर खिलाय प्रतेक बुधवार को।

गुरुवार को करे ये उपाय

प्रतेक गुरुवार स्नान आदि करने के बाद एक लोटा जल मे थोड़ा गुड़ ,थोड़ा चना दाल ,थोड़ा हल्दी,पिला फूल को डाल कर केला के पौधा मे (जड़) मे अर्घ दे और प्रार्थना करे हे बृहस्पति भगवान कृप्या मेरे इस मनोकामना को जल्द से जल्द पुरा करने मे हमे सहयोग करे।।

उसके बाद एक दो रोटी के साथ थोड़ा सा गुड़ मिला कर गाय को खिलाय प्रतेक गुरुवार कम से कम हो सके तो प्रतेक दिन खिलाय आपको आवश्य फायदा होगा ।

शनिवार को करे ये प्रयोग

प्रतेक शनिवार सुबह 10 बजे से पहले हो सके तो एकदम भोर मे लगभग 4 से 5 बजे के बिच मे आप एक लोटा जल मे थोड़ा गुड़ घोल ले उसमे थोड़ा काली तिल डाल कर पिपल के जड़ मे जल को चढ़ा दे ।
उसके बाद तिल तेल मिल जाय तो अति उत्तम अगर नही मिले तो सारसो तेल का दिपक मे थोड़ा काला तिल डाल कर थोड़ा सा कपूर और एक लौंग डाल कर पिपल के बृक्ष के निचे दिपक जला दे और अपनी मनोकामना को पूर्ण करने हेतू शनि देव से प्रार्थना करे।

हो सके तो कम से कम 108 बार ओम सं शनिश्चराय नमः का मंत्र जाप आप वहीं पर करें बहुत फायदा होगा।

हिंदी टैपिंग मे थोड़ा बहुत अगर कोई गलती हो तो कृप्या माफ करेंगे ।आप सब उसे अपने स्तर से सुधार कर पढ़ने की प्रयास करे।।
बहुत बाह

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें